Ranchi: राजधानी रांची और हजारीबाग में कोयला कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो इलाके में पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोयला कारोबारी के घर पर हुई थी फायरिंग
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में रहने वाले कोयला कारोबारी संजय करमाली के आवास पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। वहीं गुरूवार रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद राहुल दुबे ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित किया गया था। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के बाद रांची इलाके में छिपे हुए है। जिसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उनका एक साथी धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास कही छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस को देखते ही शुरू की फायरिंग
पुलिस टीम जैसे ही सीठियो पहुंची, वहां मौजूद अपराधी ने टीम को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में अपराधी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अपराधी को अस्पताल भेजा गया है।
लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा राहुल दुबे गैंग
बता दें कि रांची पुलिस को राहुल दुबे गैंग के द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है। रांची, हजारीबाग औऱ रामगढ़ में राहुल दुबे के गिरोह के द्वारा जगह जगह पर गोली बार कारोबारियों को धमकाया जा रहा था। इसी बीच इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रांची में पुलिस का इकबाल मजबूत है और किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।








