Breaking News: पंजाब में अमृतसर के पास शुक्रवार को अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी फैल गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Breaking News: चार डिब्बे बुरी तरह जल गए
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर रेलवे को गाड़ी संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि इंजन की ओर से पांचवें कोच में आग लगी थी। इसके बाद ट्रेन को सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास मध्य सरहिंद और राजपुरा के बीच रोक दिया गया। बाद में ट्रेन बसंतपुरा स्टेशन के पास खड़ी की गई।
Read More- आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की
Breaking News: शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आग की लपटें और धुआं उठता देख यात्री तुरंत डिब्बों से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। आग इतनी तेज थी कि चार डिब्बे बुरी तरह जल गए। दमकल और संबंधित टीमों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









