Ranchi: धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर महीने की राशि भेज दी है। योजना के तहत जिले की 3 लाख 94 हजार 7 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति लाभुक के हिसाब से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। यह भुगतान आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किया गया है।
स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
त्योहार से ठीक पहले खाते में राशि पहुंचने से लाभुक महिलाओं को घरेलू जरूरतों और त्योहार की खरीदारी में आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
Read More- संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत
रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहार के खर्च में मिली राहत
जिले में सबसे अधिक 31,502 लाभुक कांके प्रखंड में हैं। वहीं मांडर में 22,933, सिल्ली में 21,282 और बेड़ो में 20,562 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,891 लाभुक महिलाओं के खातों में भी राशि भेजी गई है।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दीपावली से पहले हुए इस भुगतान से रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहार के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









