Breaking News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शेष बैठकें अब 25 और 26 नवंबर को होंगी। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के अनुसार, षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मानसून) सत्र की बैठक दोनों दिन पूर्वाह्न 11 बजे से आहूत की गई है।
Breaking News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मानसून सत्र हुई थी स्थगित
दरअसल, पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद विधानसभा के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अब सत्र की बैठक दोबारा बुलाने का निर्णय लिया गया है।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विधानसभा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 25 और 26 नवंबर को सदन की कार्यवाही होगी। इन बैठकों में मानसून सत्र की शेष कार्यवाही पूरी की जाएगी। लंबे अंतराल के बाद सदन की बैठक बुलाए जाने से अब विधानसभा की गतिविधियां फिर शुरू होंगी।
Read More- संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









