झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी के कथित बयान को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। राजधानी रांची में डीपीएस के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इरफान अंसारी के बयान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी के बयान से देश में अराजकता फैलाने की कथित साजिश उजागर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने और राहुल गांधी द्वारा फिलहाल उन्हें रोककर रखने जैसी बातें बेहद गंभीर हैं। बाउरी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से देश की सुरक्षा व्यवस्था और सेना को चुनौती देने का संदेश जाता है।
अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और संविधान मजबूत है तथा देश में तख्तापलट की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री इरफान अंसारी के बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। बाउरी ने कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सुनील सोरेन, मनोज सिंह, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, रोशनी खलखो, अशोक बड़ाईक, सन्नी टोप्पो, मीरा मुंडा, गीता बुलमुचू, आरती कुजूर, अनिता मुर्मू, शकुंतला उरांव, संजय सरदार, शिवशंकर उरांव, वरुण साहू और गंगोत्री कुजूर समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







