न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।
गुरनूर के अलावा अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने 2-2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहा।
भारत के खिलाफ घर में न्यूजीलैंड का सबसे छोटा स्कोर
इस मुकाबले में 134 रन पर ऑलआउट होना न्यूजीलैंड के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया। भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर वनडे में न्यूजीलैंड का यह अब तक का सबसे कम ऑलआउट स्कोर है।
इससे पहले न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 142 रन था। यह स्कोर उसने 1994 में ऑकलैंड में बनाया था। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2019 में नेपियर में न्यूजीलैंड की टीम 157 रन पर सिमट गई थी।
बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ मुकाबला
बारिश की वजह से दूसरा वनडे करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसके बाद मैच के ओवर घटाकर 47-47 कर दिए गए। न्यूजीलैंड की पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने ब्लेयर टिकनर को बोल्ड कर टीम की पारी समाप्त कर दी। कंबोज की सटीक यॉर्कर का टिकनर के पास कोई जवाब नहीं था। वह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इससे ठीक पहले गुरनूर बरार ने नाथन स्मिथ को आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया था। स्मिथ का कैच फर्स्ट स्लिप में रोहित शर्मा ने पकड़ा।
अब भारतीय टीम के सामने 135 रन का लक्ष्य है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजों की नजरें इस लक्ष्य को हासिल कर मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होंगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







