Breaking News: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत चार रन से जीत दर्ज की। वेलिंगटन में बारिश के कारण मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका। इसके बाद DLS नियम से भारत को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Breaking News: 134 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड की टीम
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर चार विकेट झटके। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Breaking News: केएल राहुल ने नाबाद 26 रन बनाए
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी आसान नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर ने 30 रन, रोहित शर्मा ने 23 रन और केएल राहुल ने नाबाद 26 रन बनाए।
Read More- कोडरमा में ट्यूशन जाने के लिए निकली दो नाबालिग चचेरी बहने लापता, परिजनों ने थाने में दी आवेदन
बारिश के कारण जब खेल रुका, तब भारत ने 26 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बना लिए थे। DLS नियम के अनुसार इस समय भारत का पार स्कोर 109 रन था। यानी टीम इंडिया निर्धारित पार स्कोर से चार रन आगे थी। बारिश के चलते दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







