Ranchi: झारखंड का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार इसी दिन छठ महापर्व भी पड़ रहा है। ऐसे में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजन की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। राज्य स्तरीय समारोह किस स्थान पर और किस स्वरूप में आयोजित होगा, इसे लेकर फिलहाल तस्वीर स्पष्ट नहीं है।
राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर असमंजस
मंगलवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आईटी सचिव पूजा सिंघल की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की बात सामने आई है। छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन की योजना तैयार करने पर चर्चा हुई।
जिलों में स्थापना दिवस की तैयारी
स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग लगाने के साथ विकास मेला और अन्य गतिविधियां आयोजित करने की योजना है। जिलों के स्तर पर उपायुक्तों को तैयारियों में जुटने का निर्देश दिए जाने की जानकारी है।
15 नवम्बर को उलिहातू में राजकीय बिरसा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार, विभागीय स्टॉल सहित अन्य की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO
@prdjharkhand https://t.co/1Up3b0ZMTn— DC Khunti (@DCkhunti) November 10, 2026
उलिहातू में बिरसा महोत्सव की तैयारी
भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातू में 15 नवंबर को राजकीय बिरसा महोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







