Breaking News: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कुलगाम में CRPF की एक बटालियन को आतंकियों ने निशाना बनाया है। आतंकियों ने बटालियन पर हमला बोल दिया। घटना में दो जवानों के घायल होने की सूचना है।
बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अखरान कैंप के पास नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी में दो CRPF जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के तुरंत बाद दोनों हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
पहले भी आतंकी गतिविधियां हो चुकी है
गौरतलब है कि कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील जिला है। यह श्रीनगर से करीब 70 से 75 किलोमीटर दूर स्थित है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ दक्षिण कश्मीर के उस क्षेत्र में आता है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां सामने आती रही हैं।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







