बुधवार, नवम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

निशा भगत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर नाराज, बोलीं- CBI जांच से पुलिस की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने निशा भगत के माता-पिता से मुलाकात की। कहा- CBI जांच के बावजूद राज्य पुलिस को सभी साक्ष्य और जानकारी उपलब्ध करानी होगी। झारखंड से जुड़े 536 मामलों में जवाब नहीं मिलने पर भी जताई नाराजगी।

नवम्बर 11, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
National Commission for Women Chairperson Vijaya Rahatkar expresses displeasure over the Nisha Bhagat case, stating that a CBI investigation does not absolve the police of their responsibility.

National Commission for Women Chairperson Vijaya Rahatkar expresses displeasure over the Nisha Bhagat case, stating that a CBI investigation does not absolve the police of their responsibility.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड सरकार और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि निशा भगत को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य के डीजीपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • CBI जांच के बाद भी पुलिस की जिम्मेदारी खत्म नहीं
  • राज्य सरकार और प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी
  • झारखंड से जुड़े 536 मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित
  • अन्य महिला उत्पीड़न के मामलों पर भी आयोग चिंतित

रांची में प्रेस वार्ता के दौरान विजया रहाटकर ने कहा कि निशा भगत की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। आयोग ने आज उनके माता-पिता से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और सभी जल्द कार्रवाई चाहते हैं। आयोग इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने अपील की कि किसी भी लड़की को ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़े।

📌 यह भी पढ़ें:
  • छठ को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश
  • ऋषिकेश सिंह को मिला भारत समिट का आमंत्रण, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
  • सरकारी आवास खाली कराने में घोड़ा बना बाधा, अंबा प्रसाद के मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

CBI जांच के बाद भी पुलिस की जिम्मेदारी खत्म नहीं

निशा भगत मामले की जांच CBI को सौंपे जाने के फैसले पर विजया रहाटकर ने कहा कि CBI जांच का आदेश देने भर से राज्य पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। शुरुआती जांच राज्य पुलिस ने की है, इसलिए पुलिस को मामले से जुड़े सभी साक्ष्य, दस्तावेज और जरूरी जानकारियां CBI को उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस का यह कर्तव्य है कि वह जांच में पूरा सहयोग करे, ताकि निशा भगत को न्याय मिल सके।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

राज्य सरकार और प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड सरकार और प्रशासन से मिले कथित असहयोग पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आयोग के प्रतिनिधिमंडल का आज गुमला और रांची में दौरा निर्धारित था। गुमला में डीसी और एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं, रांची में भी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि डीजीपी से भी मुलाकात के लिए समय नहीं मिल पाया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

विजया रहाटकर ने कहा कि आयोग ने मुख्यमंत्री से भी कई मामलों में जवाब मांगा है, लेकिन अब तक अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब झारखंड से आयोग को जवाब नहीं मिला हो। इससे पहले भी दो बार ऐसी स्थिति सामने आ चुकी है।

उन्होंने कहा, ”उनके लिए आज का दिन छुट्टी का हो सकता है, लेकिन हमारे लिए नहीं। हम निशा भगत के मामले को लेकर यहां आए हैं। महिलाओं को इस तरह अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

झारखंड से जुड़े 536 मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित

प्रेस वार्ता में विजया रहाटकर ने एक अहम आंकड़ा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के पास झारखंड से संबंधित कुल 536 मामले हैं। इन मामलों में आयोग समय-समय पर राज्य के प्रशासन से जवाब मांगता रहा है, लेकिन कई मामलों में जवाब नहीं मिल रहा है।

उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में राज्य सरकार और प्रशासन की जवाबदेही बेहद जरूरी है। आयोग का काम महिलाओं को न्याय दिलाना है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों का सहयोग मिलना चाहिए।

अन्य महिला उत्पीड़न के मामलों पर भी आयोग चिंतित

विजया रहाटकर ने बताया कि निशा भगत मामले के अलावा गोड्डा, सरायकेला और रांची से भी महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आए हैं। उन्होंने हाल ही में नौ साल की बच्ची के साथ हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में भी स्वतः संज्ञान लिया है।

इसके अलावा उन्होंने रुबिका पहाड़िया मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में भी अपेक्षित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में आयोग गंभीर है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।

विजया रहाटकर के इन बयानों के बाद झारखंड सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल और तेज हो गए हैं। अब देखना होगा कि राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारी आयोग की नाराजगी पर क्या जवाब देते हैं और निशा भगत समेत अन्य मामलों में न्याय की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

छठ को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश
झारखंड Jharkhand News

छठ को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश

नवम्बर 11, 2026
नगड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन; जय जवान डीवडीह बनी विजेता
रांची Ranchi

नगड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन; जय जवान डीवडीह बनी विजेता

नवम्बर 11, 2026
ऋषिकेश सिंह को मिला भारत समिट का आमंत्रण, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
झारखंड Jharkhand News

ऋषिकेश सिंह को मिला भारत समिट का आमंत्रण, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

नवम्बर 11, 2026
National Commission for Women Chairperson Vijaya Rahatkar expresses displeasure over the Nisha Bhagat case, stating that a CBI investigation does not absolve the police of their responsibility.

निशा भगत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर नाराज, बोलीं- CBI जांच से पुलिस की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती

नवम्बर 11, 2026

छठ को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश

प्यार की पिच पर अर्शदीप सिंह की शानदार पारी, समरीन कौर के साथ की सगाई, एक दिन में आए 2 बड़े ट्विस्ट

नगड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन; जय जवान डीवडीह बनी विजेता

ऋषिकेश सिंह को मिला भारत समिट का आमंत्रण, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

रांची के बुढ़मू में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; सड़क जाम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts