Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी स्थित बकरू मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। बारह पड़हा सोहराय जतरा समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
खेल का जुनून लोगों को खुद मैदान तक खींच लाता है-सुदेश महतो
इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि खेल का जुनून लोगों को खुद मैदान तक खींच लाता है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक एकजुटता विकसित करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है।
उन्होंने अपने खेल प्रेम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस खेल के माहौल में वे बड़े हुए हैं, उसी तरह का उत्साह आज युवाओं में देखकर खुशी होती है। उन्होंने आने वाले समय में विभिन्न टूर्नामेंट और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से ऐसे आयोजनों का विस्तार करने का भरोसा भी दिया।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
जय जवान डीवडीह ने फाइनल मुकाबला जीता
फाइनल मुकाबला स्टार वारियर और जय जवान डीवडीह के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जय जवान डीवडीह ने जीत हासिल की। सुदेश महतो ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन समिति का आभार जताया।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कई पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








