Breaking News: असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है। तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बड़ी संख्या में यात्रियों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 23 बताई जा रही है, हालांकि अबतक 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में ज्यादातर छात्रों के होने की जानकारी सामने आई है।
Breaking News: बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी मिनी बस
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी। गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने पीटीआई को बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री अंदर ही फंस गए। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद बस को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Breaking News: मिनी बस के पहले से कट चुके थे 12 चालान
इस हादसे के बाद वाहन के पुराने ट्रैफिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनी बस के 12 चालान कट चुके थे। इनमें 38,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया था, जबकि 4,000 रुपये का एक चालान अब भी बकाया था। बताया गया है कि यह चालान ओवरस्पीडिंग से संबंधित था।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







