Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने नौवीं बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी।
Breaking News: काव्य पटेल ने चार और सी. वेंकट ने तीन विकेट झटके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए। अब्दुल कादिर ने भी 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से काव्य पटेल ने चार और सी. वेंकट ने तीन विकेट झटके।
Breaking News: कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रनों की पारी खेली
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी तक संघर्ष जारी रखा। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की अहम पारियां खेलीं।
मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। मोहित ने 49 रन की नाबाद पारी खेलते हुए चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। भारतीय खिलाड़ियों की इस शानदार जीत से देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








