Koderma: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को कोडरमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिष, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, अपर समाहर्ता संजय पी.एम. कुजूर और अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
बिरसा मुंडा विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, त्याग और अदम्य नेतृत्व की प्रेरणा देता है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज बुलंद की थी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी यस्मिता सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







