Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मंगलवार, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अवसर कैंप आयोजित किया जाएगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए सभी मतदाताओं से अपने बूथ पर पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के तहत कल 18 नवंबर को एक और अवसर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बीएलओ के साथ बीएलए-2 भी होंगे। सभी मतदाताओं से अपील है कि इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने बूथ पर पहुंचे।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जिनका किसी कारणवश एएसडीडी सूची में चिह्रित हो गया था। इसके अलावा वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थितत नहीं हुए हैं।
कैंप में बीएलओ और सभी बीएलए-2 भी मौजूद रहेंगे
कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए ये एक मौका है, जो 1 अक्तूबर 2026 को 18 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कल सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप में बीएलओ औस सभी बीएलए-2 भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में इस विशेष अवसर कैंप का उपयोग कर पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने का एक अवसर है। इस काम में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








