Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने खूंटी का दौरा कर विद्युतकर्मियों की स्थानीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। रांची सप्लाई एरिया बोर्ड के खूंटी डिविजन में कार्यरत बिजलीकर्मियों की परेशानियों को उन्होंने अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
इस दौरान अजय राय ने कहा कि विद्युतकर्मी विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में उनकी कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी उचित नहीं है। उन्होंने कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण, जरूरी सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया
मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर, सहायक विद्युत अभियंता शैलेश कुमार कश्यप और आनंद कुमार कच्छप ने विद्युतकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने इनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
अजय राय ने अधिकारियों के रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उन्होंने कहा कि संघ राज्यभर के विद्युतकर्मियों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








