Ranchi: राजधानी रांची में चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच तेज हो गई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई में जांच एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ ले गई
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने दोनों ठिकानों पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ संदिग्ध कागजात अपने कब्जे में लिए गए। जब्त सामान को जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है।
सीबीआई अधिकारियों ने ज्योत्सना केरकेट्टा से लंबी पूछताछ की
छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने ज्योत्सना केरकेट्टा से भी लंबी पूछताछ की। जांच टीम ने निशा भगत के साथ उनके संबंधों, दोनों की पहली मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत को लेकर सवाल किए। ज्योत्सना के जवाबों को अधिकारियों ने रिकॉर्ड किया।
अब सीबीआई जब्त दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच करेगी। माना जा रहा है कि फॉरेंसिक विश्लेषण से मामले से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जांच के नतीजों पर नजर बनी हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








