Ranchi: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति पर अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या का आरोप पति और उसकी सास पर लगा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अनगड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही मृतका की सास को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित
तीन से चार महीने की गर्भवती थी महिला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका तीन से चार महीने की गर्भवती थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन मारपीट और झगड़ा हुआ करता था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है और इस वारदात में अन्य किसी की भूमिका है या नहीं, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा।
Read More- रांची के इंद्रपुरी में गोली मारकर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर घरेलू विवाद किस हद तक पहुंच गया कि एक गर्भवती महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी? पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







