राशिफल 20 नवंबर 2026: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी को नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आने के साथ आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। हालांकि, कुछ राशि वालों को खर्च और फैसलों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। जाने मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझने की संभावना है।
वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कारोबारियों को यात्रा से फायदा मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशि
नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी।
कर्क राशि
माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से जरूरी काम पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी और कारोबार में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि
लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में लाभ और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि
नौकरी में मन लगेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
दिन मिला-जुला रह सकता है। परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में बदलाव के लिए सोच-समझकर फैसला लें।
धनु राशि
आमदनी बढ़ने और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि
नौकरी और कारोबार में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी योजना में सहयोग मिल सकता है। आजीविका से जुड़ी चिंता दूर होने की संभावना है।
कुंभ राशि
अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में सफलता के संकेत हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन राशि
मेहनत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की सराहना हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








