गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

बॉलीवुड में फिर डर का माहौल! Saif Ali Khan को जान से मारने की धमकी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार आरोपी जीशान अख्तर के नाम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को फर्जी पहचान और AI के इस्तेमाल की आशंका भी है।

नवम्बर 19, 2026
in Breaking News, मनोरंजन Entertainment
A A
An atmosphere of fear returns to Bollywood! Saif Ali Khan receives a death threat.

An atmosphere of fear returns to Bollywood! Saif Ali Khan receives a death threat.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि धमकी भरे मैसेज में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के फरार आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने दी है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश की है।

Table of Contents

Toggle
  • धमकी भरे मैसेज में जीशान अख्तर का नाम
  • कौन है जीशान अख्तर?
  • AI से फर्जी धमकी देने का मामला भी आया था सामने
  • जनवरी 2025 में सैफ पर हुआ था चाकू से हमला
  • सलमान खान से टाइगर श्रॉफ तक, कई सितारों को मिल चुकी हैं धमकियां

धमकी भरे मैसेज में जीशान अख्तर का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, Saif Ali Khan को हाल ही में एक धमकी भरा मैसेज मिला है। इसमें जीशान अख्तर का नाम लिखा गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सैफ अली खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान
  • Ramayana 2 में सनी देओल मचाएंगे धमाल, हनुमान जी के सीक्वेंस पर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम धमकी भरे मैसेज की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ है या किसी ने फर्जी पहचान के जरिए धमकी भेजी है।

कौन है जीशान अख्तर?

जीशान अख्तर का नाम 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में हुए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आया था। बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई थी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस के मुताबिक, जीशान अख्तर इस मामले में वांटेड है। अब सैफ अली खान को मिली धमकी में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

AI से फर्जी धमकी देने का मामला भी आया था सामने

Saif Ali Khan को मिली धमकी की जांच इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि हाल के दिनों में बॉलीवुड के कुछ अन्य सितारों को भी धमकी भरे मैसेज मिले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकी मिली थी। जांच के दौरान बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप तैयार किए थे।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

ऐसे में मुंबई पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सैफ अली खान को मिली धमकी के पीछे किसी वास्तविक गैंग का हाथ है या यह भी फर्जी धमकी देने की कोई कोशिश है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

जनवरी 2025 में सैफ पर हुआ था चाकू से हमला

Saif Ali Khan इससे पहले भी जानलेवा हमले का सामना कर चुके हैं। 16 जनवरी 2025 की रात मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में एक हमलावर घुस आया था। बताया गया था कि हमलावर उनके छोटे बेटे जेह के कमरे की ओर बढ़ रहा था।

बेटे को बचाने के दौरान सैफ की हमलावर से भिड़ंत हो गई। इस दौरान उन पर चाकू से छह वार किए गए थे। हमले में उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।

सलमान खान से टाइगर श्रॉफ तक, कई सितारों को मिल चुकी हैं धमकियां

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को धमकियां मिलने और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। फरवरी 2026 में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर भी गोलीबारी की घटना सामने आई।

इसके अलावा 18 अक्टूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर भी फायरिंग किए जाने की खबर आई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

अब सैफ अली खान को मिली ताजा धमकी ने एक बार फिर बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच का मुख्य फोकस धमकी भेजने वाले की पहचान और जीशान अख्तर के नाम के इस्तेमाल के पीछे की सच्चाई का पता लगाना है।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
Breaking News

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026
Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत-कानून सबके लिए समान
Breaking News

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान

नवम्बर 18, 2026
रामायणम् पार्ट 2 में भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल
मनोरंजन Entertainment

Ramayana 2 में सनी देओल मचाएंगे धमाल, हनुमान जी के सीक्वेंस पर आया बड़ा अपडेट

नवम्बर 18, 2026
Next Post
Preparations for the main event of the Foundation Day fortnight intensify; Pooja Singhal inspects Birsa Munda Stadium.

Jharkhand Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

IITF-2026: Flavors of Jharkhand take center stage at the International Trade Fair; demand for ragi chocolate and organic honey surges.

IITF-2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड का स्वाद, रागी चॉकलेट और ऑर्गेनिक शहद की बढ़ी मांग

IITF-2026: Flavors of Jharkhand take center stage at the International Trade Fair; demand for ragi chocolate and organic honey surges.

IITF-2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड का स्वाद, रागी चॉकलेट और ऑर्गेनिक शहद की बढ़ी मांग

नवम्बर 19, 2026

Jharkhand Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

बॉलीवुड में फिर डर का माहौल! Saif Ali Khan को जान से मारने की धमकी

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

छात्रों और मजदूरों के मुद्दों पर झारखंड सरकार विफल : संजय मेहता, परीक्षा से लेकर औद्योगिक सुरक्षा तक मांगा जवाब

झारखंड में चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने की दो घंटे समीक्षा बैठक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts