Ranchi: रांची में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को कथित तौर पर निजी संपत्ति में बदलने का मामला अब लगातार नए मोड़ ले रहा है। इस पूरे खेल में जमीन कारोबारियों के बाद अब सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी जांच एजेंसी के रडार पर है।
ACB पहले ही कई बड़े सरकारी अधिकारियों को कर चुकी है गिरफ्तार
एसीबी ने इसी सिलसिले में तत्कालीन बड़गाईं अंचल अधिकारी और वर्तमान में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। उन पर सरकारी पद का इस्तेमाल कर जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े को अंजाम देने और आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है।
मनोज कुमार की गिरफ्तारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस मामले में पहले ही कई बड़े सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जांच की आंच उन अधिकारियों तक पहुंच रही है, जिनके कार्यकाल में जमीन से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड और कागजात में कथित गड़बड़ियां की गई थीं।
पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लेने का आरोप
ACB के मुताबिक, पांच जनवरी 2026 को दर्ज कांड संख्या 01/2026 की जांच के दौरान मनोज कुमार के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। एजेंसी को उनके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और लोक सेवक के पद का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लेने से जुड़े तथ्य मिले हैं।
इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल एसीबी की जांच जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









