रांची: झारखंड के सिमडेगा में पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम पर स्वतः संज्ञान लेने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले को उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिस हिरासत में कथित बर्बरता बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
उन्होंने NHRC से मांग की है कि पत्रकार के साथ हिरासत के दौरान कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही अभिषेक भारती को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हिरासत के दौरान हुई कथित घटनाओं से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मरांडी ने अपने पत्र के माध्यम से आयोग से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि कथित मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके।
फिलहाल इस मामले में बाबूलाल मरांडी की ओर से NHRC को पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई है। हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







