रांची: झारखंड सरकार के कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों, ओलंपियाड विजेताओं और ICT एंबेसडर के रूप में चयनित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
दसवीं कक्षा के सम्मानित विद्यार्थियों में प्रियांशु कुमारी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (एसएस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (सेंट एलोइस हाई स्कूल, रांची) शामिल रहे।
वहीं, 12वीं कक्षा के सम्मानित विद्यार्थियों में छुटकी कुमारी, राशिद नाज, श्वेता प्रसाद, अंकित कुमार, स्नेहा दत्ता, सांभवी तिवारी, सानिध्य सरकार, प्रतीक कुमार अग्रवाल, प्रणव गिरी, सौरभ कुमार, स्वास्तिक राज, भव्य रंजन, शानमी, अवनी केजरीवाल और आदित्य मिश्रा समेत अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें करण कुमार (CM स्कूल लातेहार), वंदना कुमारी (CM गर्ल्स स्कूल), पूनम कुमारी और तुषार अग्रवाल (CM स्कूल धनबाद) शामिल रहे।
इसके अलावा झारखंड स्टेट ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मोनू कुमार, श्रेयस मयंक, उत्कर्ष और मनोरथ को भी पुरस्कार दिया गया। झारखंड ई-शिक्षा उत्सव 2025 के तहत स्टेट ICT एंबेसडर के रूप में चयनित अंजलि भारती और मोहम्मद असद को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। कुछ विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता ने पुरस्कार ग्रहण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश के नेतृत्वकर्ता, वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।







