Friday, March 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

01 अप्रैल 2025 का राशिफल: इन 5 राशियों की किस्मत बदलेगी, मिल सकता है धन, जानिए अपना हाल

April 1, 2025
in धर्म-अध्याय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (1 अप्रैल 2025) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर शाम 4:30 बजे मेष राशि में रहेगा, उसके बाद वृषभ राशि में जाएंगे। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (1 अप्रैल 2025) का दिन कैसा रहेगा? जानिए ग्रह-गोचरों के आधार पर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

♈ मेष :  (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )

नवरात्र में तृतीय दिवस पर आज 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व गुरु द्वितीय गोचर करेंगे। शुक्र व चंद्रमा परिवार के लिए मंगलमय हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज दिन भावनात्मक दृष्टि से नुकूल नहीं है। जो लोग आपके दिल के करीब हैं, उनसे दूरी बन सकती है। काम-धंधे में दबाव रह सकता है। संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आप अपने सौम्य व्यवहार से चीजें ठीक कर सकते हैं। नजरिया सकारात्मक रखें। मेहनत से भागे नहीं और चुनौतियों का डटकर सामना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Related Post

Eid ul Fitr 2026: When Will Eid Be Celebrated in India? Find Out the Exact Date March 20 or 21 and the Reason Behind It

Eid ul Fitr 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें 20 या 21 मार्च है सही तारीख?

March 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: Luck Will Shine for These Zodiac Signs—Find Out the Predictions for Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

March 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: Horoscope from Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नौकरी, व्यापार और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें विस्तार से।

March 19, 2026
Aaj ka Rashifal 18 March 2026: Today, individuals belonging to the Aries and Virgo zodiac signs will experience financial gains, while those of the Sagittarius sign will need to proceed with caution

Aaj ka Rashifal 18 March 2026: आज मेष और कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं धनु राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा

March 18, 2026
  • आज का उपाय – माता दुर्गा की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 03 व 09।

♉ वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :

04:31 पी.एम सायंकाल के बाद गुरु-चंद्रमा इसी राशि में है। चंद्रमा व गुरु धार्मिक सतसंग का सुख देगा। जॉब में नवीन दायित्व के मिलने की संभावना है। वाद विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा हो सकता है। कॅरियर प्रोग्रेस में समय लगता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज का दिन आपके लिए आरामदायक है। सितारे छोटे-मोटे बदलावों का इशारा कर रहे हैं। निजी जीवन में धैर्य महत्वपूर्ण है। जल्दबाजी में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई करीबी सलाह दे सकता है, जिससे संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। लाभ हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर कठिन संघर्ष के बाद ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सैर करें और उचित व्यायाम करें। शाम को छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं। हर्षोउल्लास का वातावरण रहेगा।

  • आज का उपाय – कुश व गंगा जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग – पीला व लाल।
  • शुभ अंक – 02 व 09।

♊ मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )

दिन सफल रहेगा। 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद धार्मिक कार्यों के लिए द्वादश का गुरु व चंद्रमा शुभ है। जॉब वर्क बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा का आनन्द लेंगे।आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। काम करने की प्रबल इच्छा होगी। जब तक टास्क को पूरा नहीं कर लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। आज कोई सपना सच हो सकता है। भाग्य का साथ है। किस्मत चमकने का दिन है, जिसमें आपका कठिन परिश्रम शामिल है। घर-परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। तिल व उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व सफेद।
  • शुभ अंक – 04 व 07।

♋ कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

चंद्रमा व गुरु एकादश मंगलमय है। मंगल स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। बिजनेस वर्क में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आज लक्ष्यों को पूरा करने का दिन है। वर्कप्लेस में बॉस को आपसे से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपको एक सीख भी लेनी होगी, वो यह कि आप खुद को जमीन से जोड़कर रखें। थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। हर मुश्किल घड़ी में आपके करीबी और प्रियजन हमेशा साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य और धन के मामले में समय अनुकूल है।

  • आज का उपाय – भगवान शिव मंदिर जाएं। सात अन्न का दान करें। फलों व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 04 व 07।

♌ सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :

आज 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद सूर्य दशम चंद्रमा कर्म स्थान को मजबूत करेंगे। शनि इसी राशि से सप्तम भाव में हैं। गुरु दशम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। कर्क या मेष राशि बिजनेस पार्टनर बने तो लाभ होगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। कॅरियर में समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच -समझकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता कदम चूमेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान के योग हैं। क्रोध से बचें। ऑफिस में आज काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसा करने को मिल सकता है, जो तरक्की के रास्ते खोल देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सफलता कदम चूमेगी।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। अनार व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। माता -पिता का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक- 02 व 03।

♍ कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :

सायंकाल 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा-गुरु नवम गोचर कर रहे हैं। वित्तीय जॉब में बुध व शुक्र आपको सफल करेंगे। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स कॅरियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पारिवारिक कार्य पूर्ति में थोड़ा संघर्ष है।आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सफलता मिलने का योग है। अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। दिन मौज मस्ती में बीतेगा। किसी करीबी से लाभ हो सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आने वाले दिनों में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ नम्रता से पेश आएं। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। दिल से नहीं, दिमाग से निर्णय लें।

  • आज का उपाय – रुद्राभिषेक बहुत आवश्यक है। गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♎ तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :

04:31 पी.एम के बाद अष्टम चंद्रमा-गुरु धार्मिक सतसंग देंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध जॉब व बिजनेस के लिए शुभ है। मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हृदय रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज अपयश से बचें।आज आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। करीबी लोगो का सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।

  • आज का उपाय – भगवान शंकर की उपासना करें। मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व बैंगनी
  • शुभ अंक – 04 व 06।

♏ वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :

04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व सप्तम व गुरु भी वहीं रहकर जॉब में लाभ देगा। ऑफिस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।

  • आज का उपाय – माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग – पीला व लाल।
  • शुभ अंक – 03 व 08।

♐ धनु  (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :

सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा इसी राशि से षष्ठम है। बिजनेस में रुका धन प्राप्त होगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सतसंग से भय से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का दिन नौकरी- पेशा के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम से काम रखिये। आपकी दखलंदाजी आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दिनभर शांति का भाव बनाकर चलेंगे, तो नतीजे पक्ष में आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। लेकिन खान-पान में जोखिम लेने से बचें।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है।
  • शुभ रंग – लाल व पीला।
  • शुभ अंक – 03 व 08।

♑ मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :

तृतीय शनि व पंचम गुरु-चंद्रमा छात्रों को सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा, सकारात्मक सोच से ही जॉब या व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी यात्रा करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

  • आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। चावल का दान सहायक है।
  • शुभ अंक – सफेद व आसमानी।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♒ कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :

04:31 पी.एम के बाद चतुर्थ गुरु-चंद्रमा परिवार में सफलता व जॉब में नवीन पद या दायित्व प्रदान कर सकते हैं। सूर्य द्वितीय भाव में है। बिजनेस में आने वाली समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। विवाह के लिए घरवालों की अनुमति मिल सकती है।

  • आज का उपाय – शिवलिंग का गंगा जल से रूद्राभिषेक करें।
  • शुभ रंग – पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक – 04 व 08।

♓ मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :

सूर्य इसी राशि में रहेंगे। 04:31 पी.एम के बाद तृतीय चंद्रमा-गुरु परिवार में बड़ी सफलता देंगे। जॉब वर्क का तनाव रह सकता है। बिजनेस के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मंगल व गुरु वाहन क्रय का सुख दे सकता है।आज आपकी दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी सजलता कभी विफलता की स्थिति रहेगी। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। शाम तक समय अनुकूल होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर अंधविश्वास धोखा दिला सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर है, लेकिन जल्द ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी से हर काम अच्छा होगा।

  • आज का उपाय – दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान सहायक है।
  • शुभ अंक – 01 व 09।
  • शुभ रंग-पीला व लाल।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 01 अप्रैल 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Posts

Eid ul Fitr 2026: When Will Eid Be Celebrated in India? Find Out the Exact Date March 20 or 21 and the Reason Behind It
धर्म-अध्याय

Eid ul Fitr 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें 20 या 21 मार्च है सही तारीख?

March 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: Luck Will Shine for These Zodiac Signs—Find Out the Predictions for Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

March 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: Horoscope from Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नौकरी, व्यापार और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें विस्तार से।

March 19, 2026
Next Post

झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर के बाद लगी आग; 2 की मौत, 4 जख्मी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सक्रिय 13 माओवादी गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Sarhul Puja 2026: A wonderful confluence of nature and tradition

Sarhul Puja 2026: प्रकृति और परंपरा का अद्भुत संगम, जानिए केकड़े का महत्व और चार दिन की रस्में

March 20, 2026

Jharkhand में ऑरेंज अलर्ट: आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा, सरकार अलर्ट मोड में

Breaking News: घर भी टूटा, पार्टी भी छुटा, बिना नोटिस Congress ने योगेंद्र साव को किया निष्कासित

LPG eKYC Update: कहीं अटक ना जाए गैस सप्लाई, e-KYC नहीं कराई तो…

Ranchi में बदला मौसम—आखिर कब तक चलेगी बारिश और तेज हवा? IMD का बड़ा अपडेट

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 53 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra