Monday, May 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कोडरमा में यज्ञ को लेकर निकले महिलाओं के जुलूस पर पथराव, तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण में

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा। जिले में एक धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर तनाव पैदा करने की कोशिश हुई है। कोडरमा थाना अंतर्गत चेचाई में होने वाले यज्ञ को लेकर भिक्षा के लिए सात गांव के भ्रमण पर निकली महिलाओं के जत्थे पर छतरबर में एक घर से पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया है।

पथराव से इलाके में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने पहुंच कर माहौल को नियंत्रित कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चेचाई देवी मंडप से कलश लेकर महिलाएं कलश लेकर भिक्षा के लिए इलाके में निकली थी। इसी दौरान छतरबर पहुंची, जहां पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें एक कलश फूट गया। 50- 60 महिलाएं जुलूस में थी और घटना के बाद दूसरे इलाके के लिए महिलाएं निकल गई। यहां 9 से 17 अप्रैल तक यज्ञ होना है।

महिलाओं को चेचाई, छतरबर, करमा, झुमरी, करियावर मैसौंधा, पुतो, कानूनगो बीघा होते हुए वापस चेचाई पहुंची। पत्थरबाजी किसने की, पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। गांव में पुलिस फिलहाल कैंप कर रही है। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, सीओ होल्डर सेठी, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद हैं। ड्रोन कैमरे से भी छतरबर में हर घर के छत की निगरानी की जा रही है।

ड्रोन से निगरानी, आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छतरबर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। हर घर की छत और गलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि पथराव करने वालों की पहचान हो सके। कोडरमा पुलिस ने कई थानों से बल बुलाकर इलाके में कैंपिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हमला सुनियोजित था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि इसके पीछे कौन लोग थे। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा किया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले
झारखंड में धार्मिक आयोजनों पर हमले कोई नई बात नहीं हैं। हाल ही में हजारीबाग में रामनवमी से पहले मंगल जुलूस पर पथराव की घटना ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। कोडरमा में भी पहले सरस्वती विसर्जन और रामनवमी जुलूसों पर पथराव के मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं ने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द पर सवाल उठाए हैं। छतरबर की इस ताजा घटना ने एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता को परखने का मौका दे दिया है।

ग्रामीणों की नाराजगी, पुलिस से सख्ती की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं उनके धार्मिक विश्वास पर हमला हैं। एक ग्रामीण ने बताया, “हम शांति से अपना काम कर रहे थे, फिर भी हम पर पत्थर फेंके गए। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वरना यह सिलसिला रुकेगा नहीं।” महिलाओं ने भी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वे सिर्फ अपनी परंपरा निभा रही थीं। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि क्या यह मामला सुलझेगा या फिर कोडरमा में तनाव का नया अध्याय शुरू होगा।

Related Posts

JAC 12th Result 2026: Jharkhand Board Inter result will be released tomorrow
झारखंड

JAC 12th Result 2026: JAC इंटर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, DigiLocker से भी मिलेगा मार्कशीट

May 4, 2026
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!
झारखंड

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!

May 4, 2026
एक साथ उठी तीन घरों में अर्थी, पलामू में सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत
झारखंड

एक साथ उठी तीन घरों में अर्थी, पलामू में सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत

May 4, 2026
Next Post

पाहन ने इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का लगाया अनुमान

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सरहुल पर्व की दी शुभकामनाएं

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JAC 12th Result 2026: Jharkhand Board Inter result will be released tomorrow

JAC 12th Result 2026: JAC इंटर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, DigiLocker से भी मिलेगा मार्कशीट

May 4, 2026

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!

तमिलनाडू चुनाव 2026: तमिलनाडू में थलापति राज! सुपरस्टार विजय की TVK बहुमत की ओर

RG Kar केस का असर! पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ की बढ़त से बदला चुनावी माहौल

बंगाल में हो गया ‘खेला’? शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के पार, TMC ने कहा- अभी खेल बाकी है

एक साथ उठी तीन घरों में अर्थी, पलामू में सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra