Palamu: पलामू में एक साथ तीन घरों में उठी अर्थी ने कई लोगों को गमगीन कर दिया। पांकी थानी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पिकअप और बाइक के बीच भयंकर टक्कर
पहली घटना पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में हुई, जहां एक पिकअप और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
तीन बाइक आपस में टकराई, दो युवकों की मौत
दूसरी घटना बांदुबार इलाके में हुई, जहां तीन बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हुए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कृत कुमार और लकी कुमार के रूप में हुई है, जो पांकी के निवासी थे। घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
इन हादसों ने इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि सख्त कदम उठाकर इन दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिश करें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








