Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

01 अप्रैल का इतिहास: अप्रैल फूल बनाया, उनको गुस्सा आया…

April 1, 2025
in संपादकीय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

देश-दुनिया के इतिहास में 01अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मूर्ख दिवस के लिए प्रसिद्ध है। इसे दुनिया अप्रैल फूल दिवस भी कहती है। भारत में तो 1964 में अप्रैल फूल नाम से फिल्म तक बन चुकी है। इसका गाना अप्रैल फूल बनाया, उनको गुस्सा आया…आज भी पहली अप्रैल को खूब याद किया जाता है। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत 1582 में हुई।

इतिहासकार अप्रैल फूल को हिलेरिया (आनंद के लिए लैटिन शब्द) से भी जोड़ते हैं। इसे सिबेल समुदाय के लोग मार्च के अंत में प्राचीन रोम में मनाते थे। इसे इजिप्ट की प्राचीन कहानियों से भी जोड़ा जाता है। ब्रिटेन में अप्रैल फूल 18वीं सदी में पहुंचा। स्कॉटलैंड में यह दो दिन की परंपरा बना।

समय के साथ अप्रैल फूल मीडिया में भी पॉपुलर हो गया। 1957 में बीबीसी ने रिपोर्ट दी कि स्विस किसानों ने नूडल्स की फसल उगाई है। इस पर हजारों लोगों ने बीबीसी को फोन लगाकर किसानों और फसल के बारे में पूछताछ की थी। 1996 में फास्ट-फूड रेस्टोरेंट चेन टैको बेल ने यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाया कि उसने फिलाडेल्फिया की लिबर्टी बेल खरीद ली है गूगल भी पीछे नहीं रहा। गूगल टेलीपैथिक सर्च से लेकर गूगल मैप्स पर पैकमैन खेलने तक की घोषणा कर यूजर्स को बेवकूफ बना चुका है।

Related Post

Is our mother tongue in danger? The new generation is forgetting Hindi!

क्या खतरे में है हमारी मातृभाषा? हिंदी को भूल रही है नई पीढ़ी!

September 14, 2025
Teachers' Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

September 5, 2025
रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़: कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

July 26, 2025
क्या समय हर घाव भर देता है?

क्या समय हर घाव भर देता है? जानिए सच्चाई

June 24, 2025

ब्रिटेन के लेखक चॉसर ने अपनी पुस्तक कैंटरबरी टेल्स में लिखा कि 13वीं सदी में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई 32 मार्च 1381 को आयोजित किए जाने की घोषणा की जाती है। कैंटरबरी के जन-साधारण इसे सही मान लेते हैं, यद्यपि 32 मार्च तो होता ही नहीं है। इस प्रकार इस तिथि को सही मानकर वहां के लोग मूर्ख बन जाते हैं, तभी से एक अप्रैल को मूर्ख दिवस अर्थात अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा। वैसे तो अप्रैल फूल डे पश्चिमी सभ्यता की देन है लेकिन यह विश्व के अधिकांश देशों सहित भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण दिवस

1582ः फ्रांस में मूर्ख दिवस मनाने की शुरुआत।

1793: जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा। करीब 53,000 लोगों की मौत।

1839ः कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू हुआ।

1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू।

1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और प्रांत घोषित किया गया।

1924: एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रांति में भाग लेने के लिए पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। वह केवल 9 महीने तक जेल में रहे।

1933: पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायुसेना की स्थापना।

1935: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने काम शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।

1936ः भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई। उड़ीसा को पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था। अब उसका नाम ओडिशा है।

1973ः भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के लिए ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया।

1979ः ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

1996ः बैंक ऑफ टोक्यो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक ऑफ टोक्यो-मित्सुबिशी।

1997ः मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

1999ः मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डी-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2001ः यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

2004ः मुल्तान में भारत ने पाकिस्तान की धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए उसे एक पारी और 52 रनों से हराया।

2005ः नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाए गए गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

2006ः रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना। 19 लोगों की मृत्यु।

2007ः नेपाल की अंतरिम सरकार में पांच माओवादी नेता शामिल।

2008ः मुंबई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख और हितेन दलाल सहित पांच को एक साल की सजा सुनाई।

2008ः अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।

2008ः दक्षिण अमेरिका के पेरू में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

2010ः राष्ट्रपति भवन में भारत की तत्कालीन प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू।

जन्म

1891ः भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा।

1911ः प्रगतिशील काव्य-धारा के प्रमुख स्तंभ केदारनाथ अग्रवाल।

1937ः पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी।

1941ः भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर।

निधन

1977ः ब्रिटिश वकील और भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करने वाले सीरिल रैडक्लिफ।

2010ः पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स।

2015ः हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी

महत्वपूर्ण दिवस

-ओडिशा स्थापना दिवस (उत्कल दिवस)।

-मूर्ख दिवस।

Related Posts

Is our mother tongue in danger? The new generation is forgetting Hindi!
लाइफस्टाइल

क्या खतरे में है हमारी मातृभाषा? हिंदी को भूल रही है नई पीढ़ी!

September 14, 2025
Teachers' Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली
लाइफस्टाइल

Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

September 5, 2025
रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़: कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम
झारखंड

Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

July 26, 2025
Next Post

आदिवासियों का महापर्व सरहुल पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए लोगों ने किया खुशी का इजहार

विधायक डाॅ. नीरा यादव ने सरहुल महोत्सव में लिया भाग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: Major Rail Accident Averted in Loyabad; Biker Breaks Through Railway Gate, Causing Chaos

Jharkhand News: लोयाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, मची अफरातफरी

April 3, 2026

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

650 मिलियन यूज़र्स के साथ इतिहास रचा: Bharti Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra