Wednesday, May 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आदिवासियों का महापर्व सरहुल पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए लोगों ने किया खुशी का इजहार

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter


--सरहुल पर्व प्राकृतिक का पूजा है: अनूप कुजूर

--सरहुल पर्व हमारी संस्कृति, सभ्यता, एकता को बनाए रखने का संदेश देता है: बालेश्वर मुंडा

कोडरमा। आदिवासियों का महापर्व सरहुल को लेकर मंगलवार को झारखंड के हर कोने में धूम देखी गयी। वहीं कोडरमा में भी सरहुल महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सरहुल पर्व को लेकर लखीबागी स्थित सरना स्थल पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इकट्ठा होकर पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य करते हुए लोगों ने सरहुल की खुशी का इजहार किया। सरना स्थल पर पूजा के बाद विभिन्न कमेटियों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गई और अलग-अलग सरहुल कमेटियों ने बारी-बारी से पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। जिसके बाद सरना स्थल से कोडरमा के रास्ते बड़कीबागी होत हुए सभा स्थल डेंगरापहाड़ के समीप पहुंची।

इस शोभायात्रा में विभिन्न गांवों के सरना समितियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते हुए पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियां शोभायात्रा में झूमते नजर आए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी अनूप कुजूर ने कहा कि सरहुल पर्व प्राकृतिक का पूजा है, हम कामना करते हैं कि पहले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी बारिश हो और अच्छा फसल हो। वहीं मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित लघु सिंचाई के कार्यपालक पदाधिकारी बालेश्वर मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व हमारी संस्कृति, सभ्यता, एकता को बनाए रखने का संदेश देता है। यह पर्व जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने का संदेश देता है। यह पर्व प्राकृति से लगाव का संदेश देता है।

वहीं कमेटी के अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर ने कहा कि सरहुल दो शब्दों से मिलकर बना है, सर का मतलब सरय का फूल और हुल का मतलब क्रांति। जल जंगल जमीन को बचाने लिए हम क्रांति करते हैं। हमलोग प्रकृति की पूजा करते हैं और हम सभी प्राकृति को धन्यवाद देते है कि आपके द्वारा ही हम सभी धरती पर जिंदा है। सभा स्थल पर विभिन्न सरना समितियों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्राकृतिक नृत्य प्रस्तुत की गई। अंत में सभी सरना समितियों को पुरस्कृत किए गया। वहीं शोभायात्रा के दौरान गांधी चैक के समीप समाजसेवी विनय कुमार सिंह द्वारा शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं काॅलेटेक्स के समीप मंगलम हाॅस्पिटल झुमरीतिलैया द्वारा भी पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

मौके पर सचिव अनिल हसदा, कोषाध्यक्ष बिरजामीन हसदा, अनूप कुजूर, डाॅ. विमल प्रसाद, रीमिस हेम्ब्रम, विनोद उरांव, जोसेफ टोप्पो, अनिल हांसदा, तुरण टोपनो, पोलीकाॅर्प तिर्की, विपिन किशोर टोप्पो, देवनीश एक्का, रौशनी केरकेटा, बेंजामीन एक्का समेत सैकड़ों आदिवासी समुदाय महिलाएं, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

Related Posts

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार
रांची

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

May 13, 2026
jharkhand news
झारखंड

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत ने भाजपा-कांग्रेस को किया आमने-सामने, किसी ने दिखाया चेहरा तो किसी ने गिनाया भ्रष्टाचार

May 13, 2026
हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन
झारखंड

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

May 13, 2026
Next Post

विधायक डाॅ. नीरा यादव ने सरहुल महोत्सव में लिया भाग

पटना में होने जा रहे सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

रांची में बस ड्राइवर की कनपट्टी पर सटाई पिस्तौल, चार अपराधी गिरफ्तार

May 13, 2026

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत ने भाजपा-कांग्रेस को किया आमने-सामने, किसी ने दिखाया चेहरा तो किसी ने गिनाया भ्रष्टाचार

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

रांची की गलियों में चुटकियों में फोन उड़ाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पहले अपने गिरेबान में झांके, भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देती है भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

ऑनलाइन फार्मेसी(E-pharmacy) के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद, दवा विक्रेताओं ने भरी हुंकार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra