बुधवार, सितम्बर 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

एटीसी एनर्जीज ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कम भाव पर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट पर पहुंचे शेयर

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

– आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 13.86 प्रतिशत का नुकसान

नई दिल्ली। लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली कंपनी एटीसी एनर्जीज ने आज अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आज कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 118 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 9.32 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 107 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव से ये शेयर लुढ़क कर कुछ ही देर में 101.65 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले कारोबारी दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 13.86 प्रतिशत का नुकसान हो गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
📌 यह भी पढ़ें:
  • जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट काम करने वाली 8 जल सहियाओं का सम्मान, बोकारो की 5 और रांची की 3 महिलाएं शामिल
  • सरायकेला में BJP का बड़ा प्रदर्शन, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार पर बरसे आदित्य साहू
  • राजनीतिक दलों को मिलने वाले करोड़ों के चंदे पर JMM का सवाल, विनोद पाण्डेय बोले- ‘सेल पार्टियों’ की जांच हो

एटीसी एनर्जीज का 63.76 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 27 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 1.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 0.81 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 2.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 51.02 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10.80 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्ज को चुकाने, नोएडा में अपनी फैक्ट्री का रिफर्बिशमेंट और सिविल अपग्रेडेशन करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत में उतार-चढ़ाव होता रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 11.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में गिर कर 7.76 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अगले वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 10.89 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें, तो इस साल की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 5.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 22.57 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने में सफल रही थी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Major accident at Ranchi's Kotwali; old water tank collapses; two workers feared trapped.
Breaking News

रांची के कोतवाली में बड़ा हादसा, पुरानी पानी टंकी भरभराकर गिरी; दो मजदूरों के दबे होने की आशंका

सितम्बर 9, 2026
Eight 'Jal Sahiyas' honored for outstanding work under the Jal Jeevan Mission; the group includes five women from Bokaro and three from Ranchi.
झारखंड Jharkhand News

जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट काम करने वाली 8 जल सहियाओं का सम्मान, बोकारो की 5 और रांची की 3 महिलाएं शामिल

सितम्बर 9, 2026
Major BJP protest in Saraikela; Aditya Sahu lashes out at the government over cases registered against students.
झारखंड Jharkhand News

सरायकेला में BJP का बड़ा प्रदर्शन, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार पर बरसे आदित्य साहू

सितम्बर 9, 2026
Next Post

विकिपीडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियों ने साथ में मनाई ईद, फोटोज हुईं वायरल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major accident at Ranchi's Kotwali; old water tank collapses; two workers feared trapped.

रांची के कोतवाली में बड़ा हादसा, पुरानी पानी टंकी भरभराकर गिरी; दो मजदूरों के दबे होने की आशंका

सितम्बर 9, 2026

मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, झारखंड के मुद्दों पर सौंपी रिपोर्ट

जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट काम करने वाली 8 जल सहियाओं का सम्मान, बोकारो की 5 और रांची की 3 महिलाएं शामिल

सरायकेला में BJP का बड़ा प्रदर्शन, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार पर बरसे आदित्य साहू

राजनीतिक दलों को मिलने वाले करोड़ों के चंदे पर JMM का सवाल, विनोद पाण्डेय बोले- ‘सेल पार्टियों’ की जांच हो

JPSC नियुक्ति घोटाला: अभय तिवारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra