Thursday, April 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

ड्रग्स पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज, राज्यस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

April 15, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची, 15 अप्रैल:
झारखंड में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की पांचवीं राज्यस्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और सेवन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, समाज कल्याण सचिव मनोज कुमार, उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल, स्कूली शिक्षा सचिव उमाकांत सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं, जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअली जुड़कर शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग ड्रग्स के खिलाफ न केवल कानूनी कार्रवाई करें, बल्कि जन जागरूकता अभियान को भी और अधिक तेज़ करें।

Related Post

Jharkhand Politics: झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

April 22, 2026
Jharkhand News: टेक्नोलॉजी को मालिक न बनने दें, AI से विनाश की ओर दुनिया-सरयू राय की चेतावनी

Jharkhand News: टेक्नोलॉजी को मालिक न बनने दें, AI से विनाश की ओर दुनिया-सरयू राय की चेतावनी

April 22, 2026
Two new zoos to be built in Jharkhand, Dumka and Giridih to house 200 wild animals, including tigers and leopards.

Jharkhand में बनेंगे 2 नए चिड़ियाघर, दुमका और गिरिडीह में 200 वन्यजीव, बाघ-चीता लाने की योजना

April 22, 2026
What's the secret behind the WWII bombs found in Jharkhand? Learn about their 80-year-old, terrifying history.

Jharkhand में मिल रहे World War 2 के बमों का क्या है राज? जानिए 80 साल पुराना खौफनाक इतिहास

April 22, 2026

दवा दुकानों पर सख्ती
मुख्य सचिव ने नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने आदेश दिया कि सभी लाइसेंसधारी दवा दुकानों की सूची गृह सचिव को सौंपी जाए, जिससे अवैध रूप से चल रही दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पोस्ते की खेती पर कड़ा प्रहार
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में 27,015 एकड़ में फैली अवैध पोस्ते की फसल नष्ट की गई है, जो कि पिछले वर्ष (4860 एकड़) की तुलना में छह गुना अधिक है। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में भी तेजी आई है — 2023 में जहां 529 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में अब तक 803 केस दर्ज हो चुके हैं और 1062 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

प्रशिक्षण और समन्वय पर जोर
नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए एनसीबी (स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) और अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, रांची द्वारा विशेष कोर्स चलाए जा रहे हैं। इसमें वन विभाग के कर्मियों को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही, एनसीबी और राज्य पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी लागू की गई है।

जब्त सामग्री का जल्द निपटारा और मालखाना निर्माण
बैठक में जब्त किए गए मादक पदार्थों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष बल दिया गया। कई जिलों में इस कार्य में देरी पर चिंता जताई गई और समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए जिलों में शीघ्र मालखाना निर्माण का भी निर्देश दिया गया।

जन भागीदारी के लिए मानस पोर्टल
राज्य सरकार ने आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘मानस पोर्टल’ लॉन्च किया है, जहां कोई भी व्यक्ति अवैध नशा कारोबार की सूचना गुप्त रूप से दे सकता है। सही सूचना देने पर व्यक्ति को इनाम भी दिया जाता है। रांची में अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 70 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

तुरंत जांच के लिए किट खरीदने का आदेश
प्रत्येक जिले को निर्देश दिया गया है कि वे मादक पदार्थों की जांच के लिए आवश्यक डीडी किट, प्रेकर्सर किट और केटामाइन किट 15 दिनों के भीतर खरीदें। यह किट एफएसएल रिपोर्ट से पहले प्रारंभिक जांच में सहायक होती हैं और न्यायिक प्रक्रिया को बाधित नहीं होने देतीं।

बैठक में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट के गठन और वित्तीय अनुसंधान को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Related Posts

Jharkhand Politics: झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
झारखंड

Jharkhand Politics: झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

April 22, 2026
Jharkhand News: टेक्नोलॉजी को मालिक न बनने दें, AI से विनाश की ओर दुनिया-सरयू राय की चेतावनी
झारखंड

Jharkhand News: टेक्नोलॉजी को मालिक न बनने दें, AI से विनाश की ओर दुनिया-सरयू राय की चेतावनी

April 22, 2026
Two new zoos to be built in Jharkhand, Dumka and Giridih to house 200 wild animals, including tigers and leopards.
झारखंड

Jharkhand में बनेंगे 2 नए चिड़ियाघर, दुमका और गिरिडीह में 200 वन्यजीव, बाघ-चीता लाने की योजना

April 22, 2026
Next Post

Breaking News| झामुमो का 13वां दो दिवसीय महाधिवेशन संपन्न, केंद्रीय समिति और अध्यक्ष की घोषणा

चिटाहीधाम में खेली गई मैत्री फुटबॉल मैच, विधायक-11 ने जीता खिताब

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: The fortunes of these zodiac signs will shine bright thanks to the Gaja Kesari and Sarvartha Siddhi Yogas

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: गजकेसरी और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

April 23, 2026

Jharkhand Politics: झारखंड में मनरेगा मतलब लूट और भ्रष्टाचार-बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Breaking News: मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, जाने वजह

Jharkhand News: टेक्नोलॉजी को मालिक न बनने दें, AI से विनाश की ओर दुनिया-सरयू राय की चेतावनी

Jharkhand में बनेंगे 2 नए चिड़ियाघर, दुमका और गिरिडीह में 200 वन्यजीव, बाघ-चीता लाने की योजना

गिरने पर भी नहीं टूटेगा फोन! मोटोरोला का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra