कहतें है ना मंजिलें भले दूर हो, राहे कितनी भी मुश्किल हो, रहें हौंसला तो फिर फासला क्या! कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आकृति सेठी ने.
दरअसल, संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल, आकृति सेठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी भवुक नजर आ रही है. खुशी से उनके हाथ-पैर थरथरा रहे है. उनके आंखों में आंसु उनके संघर्ष को साफ तौर पर बयां कर रहें है. उनकी कंपकंपाती आवाज बता रही थी कि, संघर्ष एक या दो दिन का नहीं बल्कि बरसों का है. जो उनको कई त्यागों के बाद मिली है.
बता दें कल UPSC परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, लगातार चार वर्षों से कोशिश कर रही आकृति ने अपने पांचवे एटेम्पट के बाद अपने सपनों को साकार कर लिया. जिसमें उन्होनें देशभर में 249 रैंक हासिल किया. UPSC परीक्षा का रिजल्ट देखते ही आकृति की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. जब यह बात बताने के लिए उन्होनें अपने माता-पिता को फान किया तो, उनका पूरा शरीर कांप रहा था.
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां लोग उनकी वीडियो को देखकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
अगर कल घोषित किए गए UPSC के रिजल्ट को देखें तो, हमें ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जिन्होनें अपने हौंसलो के दम पर पूरे देशभर में अपने जीत का परचम लहराया है. उनमें से एक है, झारखंड के दुमका के प्रो सौरभ, जिन्होनें 49 वां रैंक लाकर झारखंड का नाम रोशन किया है. वहीं, बोकारो से अखबार विक्रेता के पुत्र राजकुमार महतो ने टॉपर्स की सूची में अपना नाम दाखिल कर ये साबित कर दिया है कि अगर हौंसले बुलंद हो तो लक्ष्य हासिल करने में देरी जरुर होती है मगर सफलता जरुर मिलती है.











