Dhanbad/Jharkhand: तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने के प्रयासों में तेजी लाई गई है। रविवार को पोकलेन मशीन की मदद से दामोदर नदी की धारा को इंटेक वेल तक पहुंचाया गया। इसी दौरान जल संग्रहण के लिए नदी से रेत और गाद की भी सफाई की गई
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो और भाजपा जिला महामंत्री धनेश्वर महतो भी उपस्थित थे। उन्होंने इंटेक वेल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द योजना शुरू करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि काण्ड्रा, तेलमच्चो और लोहापट्टी पंचायत की लगभग 20,000 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने वाली यह योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए धनेश्वर महतो ने कहा कि विधायक के सहयोग से दामोदर नदी में इंटेक वेल के निकट कार्य कराया जा रहा है और शीघ्र ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
मौके पर रामेश्वर महतो, शिबु महतो, लखीराम साव, रामु साव, गोपाल राय, अन्तु महतो, बन्टी लाला, सुरेश रविदास, करमा महतो, टींकु महतो, फुटुक चाँद महतो, दिलीप कुमार महतो, भीम कर्मकार, संजय हरी, लक्ष्मण महतो, मुक्तेश्वर महतो, हरिलाल दास, डेगालाल महतो और आनंद दुबे समेत कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।










