Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बाघमारा की प्यास सात साल से अधूरी: 92 करोड़ की मेगा जलापूर्ति योजना फिर बनी उम्मीदों का छलावा

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad:  बाघमारा प्रखंड के 65 गांवों की जल संकट की समस्या को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में 92.69 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई मेगा जलापूर्ति योजना (फेज-1) आज सात साल बाद भी अधूरी है। इस वर्ष की भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे लोगों में निराशा और नाराजगी है।

प्लान के तहत दामोदर नदी से पानी लाकर उसे शुद्ध कर छह जलमीनारों के माध्यम से 20 पंचायतों के 65 गांवों तक आपूर्ति की जानी थी। इससे एक लाख से अधिक की आबादी को राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन योजना शुरुआत से ही कई अड़चनों का शिकार होती रही।

कोरोना काल और धीमी कार्यप्रगति
योजना का कार्य पहले कोरोना महामारी के चलते बाधित हुआ। फिर जब काम शुरू हुआ, तो रफ्तार काफी धीमी रही। बाद में विभागीय दबाव से जलमीनारों का निर्माण और प्लांट से पाइप बिछाने का काम हुआ, लेकिन सबसे अहम – गांवों तक वितरण पाइपलाइन – अब भी अधूरी है।

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

Read More: गौशाला बाजार अतिक्रमण मामला: दण्डाधिकारी ने न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट, पुनर्वास की मांग पर अड़े स्थानीय लोग

रेलवे की अनापत्ति बनी थी रोड़ा
पाइपलाइन को नदी पार कर प्लांट तक लाने में कई जगह रेलवे लाइन के नीचे से पाइप डालने की जरूरत थी, जिसके लिए रेलवे की मंजूरी लंबा समय लेती रही। विभाग के अनुसार अब अनापत्ति मिल चुकी है और काम प्रगति पर है।

राजनीतिक मंच पर उठा मामला
23 मार्च 2021 को विधानसभा बजट सत्र के दौरान तत्कालीन विधायक ढुलू महतो ने इस मुद्दे को उठाया था। तब सरकार ने उसी वर्ष कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया था। अब 2025 में एक बार फिर यह मामला सदन में उठ चुका है, लेकिन परिणाम अभी भी धरातल पर नहीं दिख रहा।

पीएचइडी एसडीओ जे. पी. सिंह ने कहा: “काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।”

इन गांवों को मिलनी थी जल आपूर्ति

खानुडीह, दग्दो, गोपालपुर, नारायणपुर, घोराठी, बांसजोरिया, भेलवाटांड़, तिलैया, हुरसोडीह, निचितपुर, छोटा मंझलाडीह, आमडीह, भीमकनाली, हरिणा, नावाडीह, माटीगढ़ा, नदखुरकी, केसरगढ़ा, लुतीपहाड़ी, बाघमारा, बकसपुरा, मंदरा, जयरामडीह, गणेशपुर, तेलोटांड़, बरोरा, टुंडु, जमुआ, महथाडीह, दरिदा, कोलमुरना, शामडीह, बरमसिया, सोनाडीह समेत 65 गांव शामिल हैं।

बाघमारा की मेगा जलापूर्ति योजना ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही जल संकट की समस्या का समाधान बन सकती थी, परंतु प्रशासनिक ढिलाई और तकनीकी अड़चनों के कारण यह योजना अब तक पूर्ण नहीं हो सकी है। जनता अब ठोस कार्रवाई और समयबद्ध परिणाम चाहती है, न कि केवल आश्वासन।

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post

इरफान अंसारी के आतंकी हमले पर बयान से मचा बवाल, सीपी सिंह ने कहा– 'पेंट टाइट करके जाएं, नहीं तो…

पोदुगोड़ा फायरिंग कांड: एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra