Dhanbad: बढ़ती गर्मी एवं तपिश के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बुधवार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और नया काम किया। प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर डालसा की टीम ने शहर के रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेन्टर पर लोगों के बीच ORS घोल का वितरण किया।
इस मौके पर अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि झालसा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश के आलोक में ORS घोल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम अभी जब तक गर्मी है तब तक जारी रहेगा । इस मौके पर न्यायाधीश मयंक ने कहा कि गर्मी में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि तरल पेय व ORS का घोल लेते रहे। आपात स्थिति में बचाव के लिए भी ORS के पैकेट घर पर रखें। चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि Oral Rehydration Salts (ORS) की मदद से दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। अधिक पसीना आने की स्थिति में भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए ORS का घोल दिया जाता है। गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से सावधानी से बचा जा सकता है। बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ कुमार विमलेंदू, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक नीरज गोयल, पारा लीगल वॉलिंटियर हेमराज चौहान, राजेश सिंह, चंदन कुमार, डिपेंटी गुप्ता, गीता सिंह, अनामिका सिंह रमेश कुमार, चंदन कुमार, सोनू सिंह, विशाल कुमार, नवीन कुमार, रमेश कुमार, बापी कुमार मंडल श्याम झा, गिता सिंह, डालसा सहायक अरूण कुमार, सौरव सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।












