KhabarMantra: रांची के कटहल मोड़ के पास आज एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया है , ये हादसा नाथ मैनसन अपार्टमेन्ट के पास हुआ है. जब एक कार ने पीछे से दो बाइक को तेज़ रफ़्तार में टक्कर मारदी.
उस गाड़ी ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की दोनों बाइक सवार गाड़ी से दूर फेका गए और कार और बाइक दोनों की धज्जिय उड़ गई. हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुचाया गया और उनका इलाज शुरू हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच व्यक्ति घायल हो गए है जिसमे से एक की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है. बतादें की इस सड़क दुर्घटना के बाद वहा के लोग काफी भड़के हुए थे और आक्रोश में सड़क पर जाम कर , स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की . स्थानीय लोगों का कहना हिया की इस जगह पे ऐसे कई एक्सीडेंट हुए है , जिनमे लोगों की जान भी जा चुकी है.
Read more: जिंदगी और मौत के बीच जुज रही है दीपिका कक्कर, पति शोएब ने की फैन्स से दुआओं की अपील
वहा मौजूद ओपी प्रभारी ने फिलहाल लोगों को समझा बुझा के सड़क खाली करवादी है ,और बाकी इस घटना से अभी तक इतनी ही जानकारी मिली है.













