Bihar News : बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक में कुल 47 एजेंडों को मंजूरी दी गई. आइए एक नजर डालते हैं बैठक में लिए गए बड़े निर्णयों पर:
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा फैसला
- बक्सर और रोहतास में आवासीय विद्यालय स्थापित करने का निर्णय.
- कृषि सेवा के 9 नए पद सृजित किए गए.
- बिहार जीविका निधि शक सरकारी संघ लिमिटेड में संविदा आधारित 653 पदों का सृजन.
- समाज कल्याण विभाग में 190 नए पद सृजित.
- शैक्षणिक आधारभूत संरक्षण लिमिटेड में 818 पदों को मंजूरी.
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 22 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद स्वीकृत.
नगर निकायों में बदलाव
- फुलवारी नगर परिषद और दानापुर नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल किया गया.
जलापूर्ति योजनाओं के लिए बड़ी मंजूरी
- आरा: ₹138 करोड़
- सिवान: ₹1,130 करोड़
- सासाराम: ₹76 करोड़
- औरंगाबाद: ₹497 करोड़
बर्खास्तगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई
- जटाशंकर पांडे, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी, सेवा से बर्खास्त.
read more- रांची को चार दशक पुराने जाम से मिलेगी राहत, 19 जून को नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
- बिहार पुल मेंटेनेंस नियमावली 2025 लागू.
- बेगूसराय में बरौनी से तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी का निर्माण.
- पूर्वी चंपारण में मेहसी से चकिया रेलवे स्टेशन के बीच भी आरओबी बनेगा.
- गया में नया बाईपास बनाने की स्वीकृति.
महिला और बाल विकास
- प्रधानमंत्री जनजातीय आवासीय मिशन के तहत 10 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण.
- आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पोशाक की सुविधा.
अन्य निर्णय
- राज्यपाल सचिवालय में चालक के 2 पद स्वीकृत.
- एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वेट दरों में कटौती.
कैबिनेट की बैठक में राज्य के हित में सोचकर कई महत्वपूर्ण फैसलें लिए गए है. जो आने वाले समय में बिहार की तस्वीर बदलने में मददगार साबित हो सकते हैं.













