KhabarMantra: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक बैंक की सुरक्षा को धता बताते हुए 52 करोड़ रुपये का सोना चुरा लिया। यह वारदात केनरा बैंक की मनागुली शाखा में 23 से 25 मई के बीच अंजाम दी गई। चोरी का खुलासा तब हुआ जब 26 मई को बैंक कर्मचारी काम पर लौटे।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने वीकेंड का फायदा उठाते हुए एक सुनियोजित तरीके से इस लूट को अंजाम दिया। वे नकली चाबी से बैंक में दाखिल हुए, अलार्म और सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय किया, और नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (NVR) भी अपने साथ ले गए। खास बात यह रही कि उन्होंने केवल बैंक लॉकरों को निशाना बनाया और 51 किलो सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
जांच में तेजी, आठ टीमें गठित
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कि चोरी की इस घटना में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि चोर बैंक में कैसे घुसे और लॉकर तक पहुंचने में कैसे सफल हुए।
रहस्यमयी काली गुड़िया का सुराग
घटनास्थल पर चोर एक काली गुड़िया छोड़ गए, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वहां किसी प्रकार का अनुष्ठान किया गया हो। यह पहलू पुलिस के लिए अब एक रहस्य बन गया है, जो लूट के पीछे की मानसिकता को उजागर कर सकता है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह कोई पहली बार नहीं है जब कर्नाटक में सोने की इतनी बड़ी चोरी हुई हो। पिछले साल दावणगेरे जिले में एसबीआई शाखा से 13 करोड़ का सोना और इसी साल जनवरी में मंगलुरु में 12 करोड़ की लूट हो चुकी है।
पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल केस में बड़ा खुलासा हो सकता है।
Read more- रांची को चार दशक पुराने जाम से मिलेगी राहत, 19 जून को नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








