Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

15 दिनों के लिए एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ,  27 से रथ मेला शुरु

June 11, 2025
in Breaking News, रांची
A A
घुरती रथयात्रा 2025: आज लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ श्रीमंदिर, भक्तों में खासा उत्साह
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आज परंपरानुसार देव स्नान यात्रा उत्सव का आयोजन किया गया. जहां भगवान को भोग अर्पण करने के बाद मंदिर के पुजारियों ने प्रारंभिक पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए. जिसके बाद भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और अनुजा सुभद्रा को गर्भगृह से शोभायात्रा के रूप में स्नान मंडप में लाया जायेगा गया. जहां, सबसे पहले बलभद्र स्वामी का स्नान किया गया. जिसके बाद बहन सुभद्रा को नहाया गया और आखिर में महाप्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया गया.

108 दीपों से की गई भव्य आरती 

बता दें, तीनों विग्रहों का स्नान 51-51 मिट्टी के कलशों में संग्रहित औषधीय जल से कराया गया. इसके बाद महाप्रभु को भाई बलभद्र और बहने सुभद्रा के साथ भोग लगाया गया. इस पूरे पवित्र कार्य को पुजारी रामेश्वर पाढ़ी, सरयू नाथ मिश्रा, कौस्तुभधर नाथ मिश्रा और श्रीराम मोहंती ने संपन्न कराया. इसके बाद 108 दीपों से उनकी भव्य आरती की गई. इस अवसर पर प्रभु के भक्तों ने भी गंगाजल से उनका जलाभिषेक किया.

15 दिनों के लिए अनासार काल में गए महाप्रभु

बता दें स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा 15 दिनों के लिए अनासार काल में चले गए, जिससे भक्त 15 दिन तक महाप्रभु के दर्शन नहीं कर सकेंगे. मालूम हो, इस दौरान देवी-देवताओं का जड़ी-बूटियों से उपचार किया जाता है, जिसे एक धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है. वहीं, इस दौरान कलाकार महाप्रभु को नया स्वरूप प्रदान करते हैं.

Related Post

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Major revelation in the Tito's Restaurant firing case: Jigana pistol recovered, entire planning exposed

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

April 3, 2026
Jharkhand News: Massive Fire at Lakshmi Marble Shop at Memco Mor in Dhanbad; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

April 3, 2026

read more- 15 दिन भगवान जगन्नाथ के बिना दर्शन? जानिए क्यों होती है ये अनोखी परंपरा!

 26 जून को ‘नेत्रोत्सव’

धुर्वा जगन्नाथ मंदिर में 27 जून को पूरे हर्षोल्लास के साथ भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. लेकिन, इससे एक दिन पहले यानी 26 जून को नेत्रोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसको ‘नवयौवन दर्शन’ के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान जगन्नाथ और उनकी स्वजनों के स्वस्थ होने का प्रतीक है. इस दिन विग्रहों को नए वस्त्र और आभूषण से सजाया जाता है, जो उनके नए यौवन और ऊर्जा का प्रतीक है. अनासार काल के बाद, जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का प्रथम सार्वजनिक दर्शन ‘नवयौवन दर्शन’ कहलाता है, जिसका अर्थ है देवताओं का नया और युवा रूप. यह अनुष्ठान जीवन, मृत्यु और पुनर्जन्म के शाश्वत चक्र का प्रतिनिधित्व करता है. यह रथ यात्रा से पहले का प्रमुख आध्यात्मिक कार्यक्रम होता है.

27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

नेत्रोत्सव के बाद, 27 जून को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Related Posts

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April
Breaking News

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Major revelation in the Tito's Restaurant firing case: Jigana pistol recovered, entire planning exposed
Breaking News

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

April 3, 2026
Next Post
Sonam Raghuwanshi News: Wife Sonam confessed to the murder plot, brother demanded death penalty

Sonam Raghuwanshi News: पत्नी सोनम ने हत्या की साजिश कबूली, भाई ने मांगी फांसी

झारखंड शराब घोटाला मामले में विनय सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Breaking News: झारखंड शराब घोटाले मामले में विनय सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra