Sonam Raghuwanshi News: मेघालय पुलिस के सूत्रों के हवाले से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि जब उसका आमना-सामना प्रेमी राज कुशवाहा से कराया गया, तो सोनम टूट गई और सारी सच्चाई उगल दी।
पुलिस ने कहा- “जांच शुरुआती स्टेज में है”
हालांकि, ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी आशीष ने साफ किया है कि पूछताछ की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “अभी पेपरवर्क चल रहा है। कोर्ट से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इतना कह सकते हैं कि सोनम की संलिप्तता के बहुत ज्यादा चांस हैं।”
उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि किसी भी खबर को बिना पुलिस से पुष्टि किए न चलाया जाए।
सोनम के भाई ने राजा के परिवार से मांगी माफी
इस मामले में एक भावुक मोड़ तब आया जब सोनम के भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर पहुंचे और राजा की मां उमा रघुवंशी से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे को देखते ही फूट-फूट कर रो पड़े। गोविंद ने मीडिया से कहा, “राजा मेरा बहुत प्रिय था। अगर सोनम दोषी है तो उसे सीधा फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।”
उन्होंने यह भी बताया कि राज सोनम को दीदी कहकर बुलाता था और उसे राखी बांधता था। यह बयान मामले को और भी सनसनीखेज बना रहा है।
कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल टेस्ट
सूत्रों के मुताबिक, आज थोड़ी ही देर में सोनम, प्रेमी राज कुशवाहा, और अन्य आरोपियों विशाल चौहान और आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सभी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। कोर्ट में पुलिस इनकी रिमांड की मांग करेगी ताकि पूछताछ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
दो मोबाइल फोन थे सोनम के पास: भाभी का दावा
राजा की भाभी किरण रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम के पास दो मोबाइल फोन थे। एक ऑफिस के लिए और दूसरा पर्सनल कामों के लिए। उन्होंने कहा, “मैंने उसे ज्यादा फोन पर बात करते नहीं देखा, लेकिन वह लगातार मैसेज भेजती रहती थी। उसका फोन हमेशा उसके पास रहता था।”
परिवार का दर्द: “माफ़ी नहीं, फांसी चाहिए”
उमा रघुवंशी ने कहा, “हमें किसी की माफ़ी की ज़रूरत नहीं है। हमें हमारा बेटा चाहिए था, जो अब कभी नहीं आएगा। दोषियों को फांसी दी जाए, तभी न्याय होगा।”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








