पलामू: पुलिस की वर्दी अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक मानी जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने तमाम दावे पर अंकुश लगा दिया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियों पलामू जिले का है, वर्दीधारी बैठा हुआ है। उनके बगल में एक लड़की है। उससे उसका क्या रिश्ता है, ये नहीं पता। लेकिन सामने टेबल में पड़ा शराब से भरा ग्लास उनकी वर्दी को शोभा नहीं दे रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स पलामू जिले में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अभिमन्यु सिंह हैं। हालांकि, खबर मंत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो की व्यापक चर्चा और वायरल होने के चलते यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।
बार बाला के साथ अभद्र डांस करते नजर आए पलामू ASI, अब वीडियों हो गया वायरल #jharkhandnews #viralvideo #viralnewsjharkhand #viral #viralshorts@JharkhandPolice @policepalamau pic.twitter.com/pPKxFIef2f
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) June 24, 2025
read more: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वर्दीधारी शख्स सार्वजनिक रूप से एक गीत पर आपत्तिजनक अंदाज में नाचते हुए नजर आ रहा है, साथ ही उनके एक हाथ में शराब, दूसरे हाथ में कबाब और बगल में शबाब है। जिसने कहीं ना कही पुलिस विभाग की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं वीडियों के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में कोई पुलिस अधिकारी है, तो विभाग को इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि अगर यह वीडियो पुराना है या संदर्भ से हटकर वायरल किया जा रहा है, तो इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वर्दीधारियों को अपनी गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
read more: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर नेपाल भाग रहा था आरोपी, गिरिडीह पुलिस ने बिहार से दबोचा












