Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से आज झारखंड विधान सभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
CM Hemant Soren से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह
मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिव बारात आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया।
इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथ धाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












