Jharkhand: हिंदी साहित्य भारती झारखंड आगामी 21 सितंबर 2025 को रांची प्रेस क्लब में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन की एक ऑनलाइन बैठक गूगल मीट पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. अरुण सज्जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया और आयोजन की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यह आयोजन केवल औपचारिकता न होकर, हिंदी भाषा के गौरव, समृद्ध परंपरा और वैश्विक महत्व को रेखांकित करने वाला प्रेरणादायी अवसर बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष का वक्तव्य
अपने संबोधन में अजय राय ने कहा –
“हिंदी साहित्य भारती का उद्देश्य हिंदी भाषा को राष्ट्र की आत्मा के रूप में स्थापित करना और नई पीढ़ी को इसके महत्व से जोड़ना है। हमें मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देना है।”
आयोजन को लेकर प्रतिबद्धता
बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी स्तरों से सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सके।
शामिल पदाधिकारी
बैठक में बलराम पाठक, डॉ. आशा गुप्ता, नीरज पाठक, वंदना श्रीवास्तव, अनुज पाठक, डॉ. अंजना वर्मा, नरेश बंका सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने कार्यक्रम की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








