Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। एक युवक ने हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरसा उरांव के रुप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
एक दिन पहले ही प्रेमिका से हुई थी बहस
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बिरसा उरांव गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला था। स्थानीय लोगों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एक दिन पहले ही उसकी अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। अंदाजा जताया जा रहा है कि युवक ने इसी कारण आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह लोगों ने बिजली टावर पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों व करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








