राजधानी रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में एक अमीन को अरेस्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली अंचल कार्यालय स्थित अमीन आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। अमीन जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में 8000 रूपये की मांग कर रहा था, इसकी जानकारी एसीबी को मिली, जिसके बाद एसीबी (acb) ने कार्रवाई करते हुए घूस की राशि लेते समय आरोपी को पकड़ लिया।
acb कार्यालय में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए एसीबी (acb) कार्यालय ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। जिसके बाद सिल्ली अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।












