Ranchi: झारखंड में धान रोपनी का सीजन जोर पकड़ चुका है। चारों ओर हरियाली और झमाझम बारिश के बीच खेतों में महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ धान की रोपाई में जुटी हैं। इस बार चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में एक खास नजारा देखने को मिला, जब राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की खुद पानी से भरे खेत में उतरकर गांव की महिलाओं के साथ धान रोपनी करने लगीं।
गांव की महिलाओं ने बताया कि मंत्री को अपने बीच पाकर वे बेहद उत्साहित हैं। जॉनी उरांव ने कहा, “मंत्री जी को खेत में हमारे साथ देखकर ऐसा लगा जैसे वो हमारे परिवार की सदस्य हों। वो पहले भी रोपनी और कटाई के समय हमारे बीच आती रही हैं।” वहीं अनीता उरांव ने कहा, “बारिश के बावजूद मंत्री ने हमारे साथ खेत में काम किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

झारखंड में धान रोपनी का महत्व
झारखंड में धान की रोपनी केवल एक कृषि कार्य नहीं, बल्कि यह एक परंपरा और उत्सव का हिस्सा है। महिलाएं खेतों में गीत गाती हैं, ईश्वर से अच्छी फसल की प्रार्थना करती हैं और परिवार के सभी सदस्य मिलकर रोपनी में हाथ बंटाते हैं। इस सांस्कृतिक माहौल में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की भागीदारी ने ग्रामीणों का उत्साह दोगुना कर दिया।

खेतों में मंत्री संग महिलाएं, वायरल हो रही तस्वीरें
धान रोपनी करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे झारखंडी परंपरा और जनप्रतिनिधि की जमीन से जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं।


विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









