Wednesday, May 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, किचन में मिले बेहोश, जानें क्या थी वजह

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पल्मोनरी एम्बोलिज्म और अस्पताल के घटनाक्रम की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

May 13, 2026
in Breaking News, राजनीति
A A
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav's younger brother, Prateek Yadav, passes away; found unconscious in the kitchen

Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav's younger brother, Prateek Yadav, passes away; found unconscious in the kitchen

Share on FacebookShare on Twitter

Prateek Yadav Death: लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव(Prateek Yadav) का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव(Prateek Yadav) को सुबह 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (मृत) घोषित कर दिया।

किचन में मिले थे बेहोश, पुलिस ने फोन लिया कब्जे में

सूत्रों के अनुसार, Prateek Yadav अपने घर के किचन में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। सुबह 6 बजे अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी और हार्ट बीट रुक चुकी थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रतीक यादव का फोन कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया गया है।

क्या थी मौत की वजह?

प्रतीक यादव(Prateek Yadav) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल को उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, वे पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary Embolism) नाम की बीमारी से ग्रसित थे। इसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है और यह जानलेवा साबित होता है।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे और छोटे भाई को अंतिम विदाई दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बहुत दुखद है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो भी तय करेंगे, हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।” उनकी पत्नी अपर्णा यादव, जो फिलहाल असम में थीं, लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

विवादों और फिटनेस के लिए जाने जाते थे प्रतीक

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से पूरी तरह दूर थे और रियल एस्टेट व फिटनेस के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे लखनऊ के मशहूर जिम ‘द फिटनेस प्लैनेट’ के मालिक थे।

इसी साल 19 जनवरी को प्रतीक तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव से अलग होने (तलाक) का संकेत दिया था। हालाँकि, 9 दिन बाद ही उन्होंने ‘All is Good’ लिखकर सुलह की बात साफ कर दी थी।

Related Posts

Jharkhand News: Jamtara Police Two Criminals Arrested for Cyber ​​Fraud; Mobile Phones and SIM Cards Seized
Breaking News

Jharkhand News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करते दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त

May 13, 2026
Ranchi News: Indiscriminate Firing on Passenger Bus at Argora Chowk
Breaking News

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा चौक पर यात्री बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार

May 13, 2026
Heavy storm wreaks havoc in Ranchi: Falling trees destroy houses, forcing families to live under the open sky
Breaking News

Ranchi में तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से घर ध्वस्त, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

May 12, 2026
Next Post
Jharkhand News: Jamtara Police Two Criminals Arrested for Cyber ​​Fraud; Mobile Phones and SIM Cards Seized

Jharkhand News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करते दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: Jamtara Police Two Criminals Arrested for Cyber ​​Fraud; Mobile Phones and SIM Cards Seized

Jharkhand News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करते दो अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त

May 13, 2026

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, किचन में मिले बेहोश, जानें क्या थी वजह

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा चौक पर यात्री बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार

Share Market Update: लगातार गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 74,700 के पार, निफ्टी में भी तेजी

Jharkhand Weather Update: 13 मई को झारखंड में मौसम का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मेष और कर्क रहें सावधान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra