सोमवार, नवम्बर 2, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े ‘हनीट्रैप’ नेटवर्क की जांच तेज

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। उस पर संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के नेटवर्क से जुड़े होने और कथित हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, धनबाद Dhanbad
A A
Arpita Sarkar arrested from Sahibganj, Jharkhand; investigation intensifies into the 'honey-trap' network linked to suspected terrorist Hamim Mandal.

Arpita Sarkar arrested from Sahibganj, Jharkhand; investigation intensifies into the 'honey-trap' network linked to suspected terrorist Hamim Mandal.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
साहिबगंज/दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की जांच के तहत झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अर्पिता का नाम बर्दवान से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान सामने आया था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार रात साहिबगंज में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल ले गई। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को अर्पिता सरकार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां जांच एजेंसी उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। हमीम मंडल से पूछताछ में सामने आया नाम एसटीएफ के अनुसार, बर्दवान से गिरफ्तार हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलीं, जिनमें अर्पिता सरकार की कथित भूमिका भी सामने आई। इसी आधार पर झारखंड में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। अब जांच एजेंसियां दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके। ‘हनीट्रैप‘ के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अर्पिता सरकार का इस्तेमाल कथित तौर पर ‘हनीट्रैप’ के जरिए प्रभावशाली लोगों, अधिकारियों और नौकरशाहों से संपर्क स्थापित कर संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां हासिल करने के लिए किया जाता था। हालांकि, यह दावा फिलहाल जांच एजेंसियों की प्रारंभिक जांच का हिस्सा है और इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पहले बर्दवान से गिरफ्तार हुआ था हमीम मंडल इससे पहले शुक्रवार को एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित रेनेसां कॉम्प्लेक्स से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे 14 दिनों की एसटीएफ हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि पूर्व बर्दवान के कुसुमग्राम निवासी हमीम हावड़ा में रेडीमेड कपड़ों के कारखाने में काम करने की आड़ में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हो रही फोरेंसिक जांच एसटीएफ के अनुसार, हमीम मंडल के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण डिजिटल इनपुट मिले हैं। प्रारंभिक जांच में उसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। जांच एजेंसियों का यह भी दावा है कि वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कुछ प्रमुख नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। प्रारंभिक जांच में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की आवाजाही से जुड़ी जानकारी जुटाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, इन सभी पहलुओं की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। शुभेंदु अधिकारी ने जताई चिंता मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पुष्टि होती है, तो इसकी व्यापक और निष्पक्ष जांच जरूरी है। जांच अभी जारी फिलहाल एसटीएफ हमीम मंडल और अर्पिता सरकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर रही है। एजेंसियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क, उसके संभावित संपर्कों और कथित साजिश की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।    
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
  • झारखंड में आज फिर बरसेगा मानसून! रांची से जमशेदपुर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
    झारखंड में आज फिर बरसेगा मानसून! रांची से जमशेदपुर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
  • Jharkhand में 4 अगस्त को बदल जाएगा मौसम, जानिए आपके जिले का मौसम
    Jharkhand में 4 अगस्त को बदल जाएगा मौसम, जानिए आपके जिले का मौसम
  • Jharkhand: सावन के पहले सोमवार पर मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में IMD का अलर्ट जारी
    Jharkhand: सावन के पहले सोमवार पर मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में IMD का अलर्ट जारी
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में 23 साल बाद बदलाव, डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
  • राम के नाम पर वोट और त्योहारों से पहले महंगाई की मार-कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
  • राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर प्रदीप वर्मा का पलटवार-संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही कांग्रेस
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में 23 साल बाद बदलाव, डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
झारखंड Jharkhand News

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में 23 साल बाद बदलाव, डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नवम्बर 1, 2026
रांची के चतरा गांव में डबल मर्डर, पति ने पत्नी और सास की धारदार हथियार से की हत्या
रांची Ranchi

रांची के चतरा गांव में डबल मर्डर, पति ने पत्नी और सास की धारदार हथियार से की हत्या

नवम्बर 1, 2026
राम के नाम पर वोट और त्योहारों से पहले महंगाई की मार-कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
झारखंड Jharkhand News

राम के नाम पर वोट और त्योहारों से पहले महंगाई की मार-कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

नवम्बर 1, 2026
Next Post
Municipality cracks down on illegal construction in Benachiti; orders removal within 15 days.

बेनाचिति में अवैध निर्माण पर नगर पालिका सख्त, 15 दिन में हटाने का आदेश

Lohardaga murder case Major breakthrough both of Shubham Sahu's killers arrested

लोहरदगा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शुभम साहू के दोनों हत्यारे गिरफ्तार

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में 23 साल बाद बदलाव, डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में 23 साल बाद बदलाव, डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नवम्बर 1, 2026

रांची के चतरा गांव में डबल मर्डर, पति ने पत्नी और सास की धारदार हथियार से की हत्या

राम के नाम पर वोट और त्योहारों से पहले महंगाई की मार-कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर प्रदीप वर्मा का पलटवार-संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही कांग्रेस

54 साल की मां और 30 साल का बेटा एक साथ देने पहुंचे JTET 2026 परीक्षा

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts