Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शनिवार को खेले गए महिला कबड्डी के फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार पांचवें एशियाड में पदक जीतने का सिलसिला कायम रखा।
Asian Games 2026: सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीता
फाइनल मुकाबला आखिरी मिनट तक रोमांचक रहा। ईरान को वापसी के लिए अंक की जरूरत थी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने अयनाज को शानदार टैकल कर रोक दिया। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए शनिवार को यह दिन कई मायनों में खास रहा। लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद पदक मिला है। इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियाड में भारत ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था।
शूटिंग में भी भारत ने रजत पदक हासिल किया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद दूसरे स्थान पर रहीं। शूटिंग में यह भारत का 11वां पदक है।
Asian Games 2026: सातवें दिन तक भारत की झोली में कुल 27 पदक
एशियन गेम्स के सातवें दिन तक भारत की झोली में कुल 27 पदक आ चुके हैं। इनमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है।
अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष कबड्डी टीम का फाइनल भी ईरान के खिलाफ होना है। ऐसे में भारत की नजर एक और गोल्ड मेडल पर होगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








