Ranchi: ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच Strait of Hormuz से गुजर रहा गुजरात का एक और मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो गया। ‘हाजी अली’ नाम का यह जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र में था, तभी उससे किसी ड्रोन या मिसाइल जैसे हथियार के टकराने की आशंका जताई जा रही है। टक्कर के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और कुछ देर बाद वह समुद्र में डूब गया।
ओमान कोस्टगार्ड ने बचाई सभी की जान
जहाज मालिक सुल्तान अहमद अनसर ने बताया कि MSV हाजी अली बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। जहाज में मौजूद क्रू मेंबर्स ने किसी विस्फोटक जैसी आवाज सुनने की बात कही है।
Read More- कोडरमा में घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज खाली कर दिया। बाद में ओमान कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।
पहले भी निशाने पर आ चुका है गुजरात का जहाज
इससे पहले 7 मई को गुजरात का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी होर्मुज स्ट्रेट में फायरिंग की चपेट में आया था। लगातार हो रही घटनाओं ने इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More- झारखंड पुलिस के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी-352 चालक हवलदारों की फाइनल लिस्ट जारी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








