Jharkhand: गिरिडीह नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा नेता Babulal Marandi के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के सदस्य मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर की गई। मामला चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद होटल में कथित बैठक से जुड़ा है।
नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।
प्रचार समाप्ति के बाद होटल पहुंचे थे बाबूलाल मरांडी
जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया था। इसके बाद देर शाम लगभग 8 बजे बाबूलाल मरांडी गिरिडीह बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल पहुंचे।
बताया जा रहा है कि होटल के हॉल में उनके समर्थक भी मौजूद थे और बैठक चल रही थी। इसी दौरान सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि एक साथ इतनी भीड़ नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद बाबूलाल मरांडी होटल से बाहर निकल गए।
Babulal Marandi का बयान
होटल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में Babulal Marandi ने कहा कि वे होटल में केवल भोजन करने आए थे।
उन्होंने कहा,
“जब कोई नेता कहीं पहुंचता है तो उनके समर्थक भी पहुंच जाते हैं। एसडीएम ने मुझे कुछ नहीं कहा, मैं खुद ही वहां से निकल गया।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही वे गिरिडीह नगर निगम के मतदाता नहीं हैं, लेकिन गिरिडीह में उनका मकान है।
JMM ने पहले ही उठाए थे सवाल
इस मामले से पहले शनिवार शाम को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बाबूलाल मरांडी की शहर में मौजूदगी पर सवाल उठाए थे।
संजय सिंह ने कहा कि राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार गिरिडीह निगम क्षेत्र के निवासी और मतदाता हैं, इसके बावजूद वे बैठक नहीं कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बाबूलाल मरांडी नगर निगम क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, ऐसे में चुनावी आचार संहिता के दौरान उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े होते हैं।
राजनीतिक सरगर्मी तेज
नगर निगम चुनाव के बीच इस प्राथमिकी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और इस मामले का चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
फिलहाल, गिरिडीह में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








